|

बड़ी खबर:-सागर के देवीकुंड जलाशय में कमल का फूल लेने गए युवक की डूबने से दर्दनाक मौत

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। शहर के देवीसागर कुंड से एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां कुंड में कमल का फूल लेने उतरे एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई।

​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामप्रसाद के रूप में हुई है, जो बीकानेर के लूनकरणसर इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक कमल का फूल निकालने के लिए पानी में गया था, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण वह डूब गया और यह बड़ा हादसा हो गया।

​हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक जेठानंद व्यास तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं, सूचना पर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह भी पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक के शव को कुंड से बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button