|

कल विश्वकर्मा जयंती पर भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को भारतीय मजदूर संघ बीकानेर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हनुमान दास राव रहे तथा अध्यक्षता विमला भाटी ने की।

कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर श्रमिकों एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री नवीन स्वामी, जिला संगठन मंत्री दिलीप व्यास, कार्यसमिति सदस्य महावीर प्रजापत, रघुनाथ सिंह सोलंकी, सर्व शिक्षा अभियान प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह, डिस्कॉम सह-संगठन मंत्री मूलचंद गेधर, डिस्कॉम जिला महामंत्री निर्मल देवड़ा, कार्यालय मंत्री मुकेश मेहरा, सामाजिक समरसता से चंद्रकांत घारू, पर्यावरण मंच से अशोक कुमार शर्मा, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को स्मरण करते हुए श्रम, श्रमिक और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता एवं श्रमिक हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button