|

बीकानेर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, रानी बाजार अंडरब्रिज के पास बुजुर्ग से लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। कोटगेट थाना क्षेत्र में देर रात रानी बाजार अंडरब्रिज के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए कथित रूप से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।


जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपनी स्कूटी से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार चार युवक आए और उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने बुजुर्ग की जेब से करीब 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन और बैग छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मामला कोटगेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं तलाश शुरू कर दी है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button