|

दर्दनाक हादसा-ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

बीकानेर, 04 मार्च 2026। शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार घड़सीसर अंडर ब्रिज के पास ट्रैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 7 बजे मिली, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य तुरंत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। राहत कार्य में सोयब भाई, मोहम्मद जुनैद ख़ान, राजकुमार खड़गावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
संबंधित थाना पुलिस की निगरानी और जांच के बाद शव को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के पश्चात शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास जारी हैं।
ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयब भाई तथा असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर से राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद खान, रमजान, मोहम्मद सतार, इमरान सहित अन्य सदस्यों ने राहत कार्य में सहयोग किया

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button