|

बडी खबर:-परचून की दुकान में जोरदार धमाका, 11 पट्टियां टूटीं, लाखों का सामान राख

THE BIKANER NEWS:बीकानेर।0 बुधवार तड़के एक परचून की दुकान में भयानक विस्फोट हो गया। यह घटना रात करीब 3 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुलचासर गांव में खारिया कुआं के पास स्थित श्याम सुंदर जाजड़ा की परचून की दुकान में यह धमाका हुआ।

​धमाका इतना तेज था कि दुकान के आगे लगी 11 पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं। विस्फोट के बाद दुकान का सामान बाहर तक बिखर गया। वहीं, आग लगने से दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी और जांच के अनुसार, हादसे की वजह दुकान में रखे फ्रिज में हुए विस्फोट को माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फ्रिज में तेज धमाका हुआ। इस फ्रिज में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स रखी हुई थीं।

बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

गनीमत यह रही कि घटना रात करीब 3 बजे हुई, उस समय दुकान बंद थी और आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। दुकानदार श्याम सुंदर जाजड़ा रात को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात में धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदार को इस घटना की सूचना दी।

प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा हुए नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल प्रशासन और पुलिस द्वारा इस धमाके के असल कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button