|

अज्ञात व्यक्ति का कंकालनुमा शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का कंकालनुमा शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे उदयरामसर से आगे सुजासर रोड स्थित अंडरब्रिज से पहले खेत की रोही में एक अज्ञात व्यक्ति का कई दिन पुराना कंकालनुमा शव मिलने की सूचना मिली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने काले रंग की पैंट पहन रखी थी। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने से पहचान करना मुश्किल हो रहा है।सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान बीकानेर की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

मौके पर एफएसएल टीम एवं गंगाशहर थाना पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार, पुलिस उपाधीक्षक (सीओ), एएसआई हरसुखराम सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को पहचान के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं तथा मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button