बीकानेर: मछली और मीट मार्केट के कचरे को लेकर विवाद, विरोध प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में मछली और मीट मार्केट के कचरे को डालने की जगह को लेकर विवाद सामने आया है। कचरा निस्तारण स्थल को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के चलते मौके पर माहौल गरमा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
विवाद और विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही CO सिटी अनुज डाल और कोटगेट थाना प्रभारी विक्रम तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
समझाइश के प्रयास जारी
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मछली और मीट मार्केट के कचरे के निस्तारण स्थल को लेकर विवाद को सुलझाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
कचरा निस्तारण को लेकर स्थानीय लोगों की नाराजगी के बीच अब प्रशासन के स्तर पर समाधान की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर नजर रहेगी।




































