इस थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला


बीकानेर। कोलायत कस्बे में एक धर्मशाला के कमरे में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।


पुलिस के अनुसार, गंगाशहर थाना क्षेत्र की पुरानी लाइन हरिजन बस्ती निवासी अक्षय हरिजन (25), पुत्र पृथ्वीराज तेजी, काम के सिलसिले में कोलायत आया हुआ था। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को धर्मशाला के एक कमरे में उसने आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।





































