14 वर्षीय बालिका फुटबॉल में बीकानेर को स्वर्ण पदक

70वी राज्य स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता छात्र-छात्रा 14 वर्ष जिसका आयोजन श्री आई नाथ इंग्लिश अकैडमी शेखला जोधपुर में दिनांक 28. 9 2026से 4.10.2026 तक हुआ जिसमें पूरे राज्य की बालिका वर्ग में भाग लिया 33 टीमों ने भाग लिया बीकानेर टीम ने अपने पूल में लीग मैच प्रथम स्थान प्राप्त किया और सुपर लीग में भी उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया फिर सेमीफाइनल मैच में अजमेर को 4-0 से पराजित किया और फाइनल मैच में जो बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ श्रीगंगानगर टीम को 2-0विजय श्री प्राप्त की इसमें प्रथम गोल प्रथम गोल दीपिका कंवर ने किया द्वितीय गोल अनुष्का कंवर ने किया दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ 19 साल बाद अंडर-14 बालिका फुटबॉल बीकानेर को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ सभी टीम खिलाड़ी व टीम के साथ गए शारीरिक शिक्षक सहीराम सारण ,दीनदयाल और मदन लाल कुमावत । इस टीम की मुख्य चयनकर्ता सूची सरदाना एन आई एस फुटबॉल ने पारदर्शिता के साथ टीम का चयन किया जिसमे इनके साथ सहीराम, दीनदयाल व शुभम शर्मा शामिल रहे जिसे यह विजय श्री प्राप्त की और गोल्ड मेडल जीता





































