सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 5 मेडल

बीकानेर। भरतपुर में 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 मेडल हासिल किए।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 400 मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, 4×400 मीटर रिले दौड़ में भी तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय और बीकानेर का गौरव बढ़ा। टीम के साथ कोच गोविन्द पुरोहित तथा दलाधिपति के रूप में प्रशांत आचार्य और महेंद्र आचार्य भी शामिल रहे।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।





































