|

मास्टर बच्ची क्लब के आठ खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास, तीन प्रतिष्ठित राजकीय फुटबॉल अकादमियों में हुआ चयन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर का मास्टर बच्ची क्लब एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट खेल परंपरा और खिलाड़ियों की प्रतिभा के दम पर नई उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा है। क्लब के कुल आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राजकीय कोटा महिला फुटबॉल अकादमी, राजकीय जयपुर महिला फुटबॉल अकादमी तथा राजकीय जोधपुर बालक फुटबॉल अकादमी में होने से पूरे क्लब, खिलाड़ियों के परिवारों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष और गर्व का माहौल है।

महिला वर्ग में शिवानी, निधि, जया, रितिका, जयश्री एवं भावना ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर राजकीय फुटबॉल अकादमियों में स्थान प्राप्त किया है। वहीं बालक वर्ग में अंशुल पवार, एवं गौरव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजकीय जोधपुर बालक फुटबॉल अकादमी में चयनित होकर क्लब का नाम रोशन किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्लब के सचिव भरत पुरोहित, अध्यक्ष सुनील बाँठीया एवं संरक्षक एन. डी. रंगा, राजेश चुरा, देवकिसन चांडक ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों शिवाजी आहूजा, राजा सेवग (पार्षद), नंदकिशोर पुरोहित (द फोरकास्ट हाउस), महावीर शर्मा, त्रिभुवन ओझा, शिव कुमार शर्मा, महिला फुटबॉल क्लब के कोच बुंदेला सिंह, श्याम चुरा, जितेन्द्र पुरोहित तथा स्नेहा उपाध्याय ने खिलाड़ियों की इस सफलता को क्लब के निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। वहीं बालक वर्ग के कोच विनोद जागा, देवेन्द्र पुरोहित, आशीष किराडू एवं अभिषेक व्यास ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।


क्लब परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीकानेर और राजस्थान का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगे। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं शहरवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए मास्टर बच्ची क्लब की पूरी टीम और प्रशिक्षकों को बधाई दी। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पित प्रशिक्षण, मेहनत और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाएँ भी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकती हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button