|

फोटो एडिट कर विवाहिता को ब्लैकमेल और दुष्कर्म के आरोप,मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने और घर में अनधिकृत रूप से घुसने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पति डेयरी में काम करता है, जबकि वह खेतों में मजदूरी करती है। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक, जो अन्य महिला श्रमिकों को भी गाड़ी से लाने-ले जाने का काम करता था, ने उसके फोटो ले लिए और बाद में उन्हें एडिट कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पीड़िता के अनुसार, 11 नवंबर की रात करीब 11 बजे पति की गैरमौजूदगी में आरोपी घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की।


पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने लगा। इसी दौरान पास की दुकान पर बैठे कुछ युवकों ने उसे संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विवाहिता की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button