|

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

लूणकरणसर। बुधवार शाम लूणकरणसर में बालाजी होटल के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक भिखारी जैसा दिखाई दे रहा था और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लूणकरणसर की मोर्चरी में रखवाया है।पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। इसके लिए आसपास के थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सूचना भेजी गई है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button