बंद घर का दरवाजा टूटा तो उड़े होश, युवक का मिला कई दिन पुराना शव


श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आड़सर बास क्षेत्र में एक युवक का कई दिन पुराना शव उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय कुलदीप पंगलिया के रूप में हुई है, जो अपने मामा के घर में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित था।जानकारी के अनुसार पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस और सामाजिक संस्था को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।घर का गेट बंद होने के कारण पुलिस ने गेट तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया। अंदर युवक चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण फूल चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी।पुलिस ने सामाजिक संस्था के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





































