|

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक अनोखी पहल मानव सेवा समिति सम्मानित

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, प्रादेशिक परिवहन कार्यालय बीकानेर द्वारा 15 नवंबर 2026 को विश्व स्मृति दिवस एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर सूरसागर झील की पाल, बीकानेर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की थीम “याद करो, सहयोग करो, कार्य करो” रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीकानेर पुलिस अधीक्षक माननीय श्री मृदुल कच्छावा (IPS), कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती रीना जी तथा RTO अधिकारी श्री अनिल जी व्यास सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस गरिमामय समारोह में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाजहित में उत्कृष्ट सेवाभावी कार्यों के लिए एक अनोखी पहल मानव सेवा समिति को सम्मानित किया गया।

संस्था की अध्यक्ष सुमन सिंह, विनीता राजकंवर एवं संस्था की पूरी टीम को सम्मानित कर उनके सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

संस्था अध्यक्ष सुमन सिंह ने इस सम्मान के लिए बीकानेर प्रशासन, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा जी, RTO अधिकारी श्री अनिल जी व्यास एवं समस्त आयोजनकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था के प्रत्येक सदस्य, सहयोगी एवं सेवाभावी कार्यकर्ता का सम्मान है। यह हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।

एक अनोखी पहल मानव सेवा समिति के लिए यह सम्मान गौरव के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की नई प्रेरणा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button