बीकानेर:-चोरी रोकने गयी टीम के साथ मारपीट,सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना (इंगांनप) की टीम पर पानी चोरी रोकने के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में गजेनर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
20वें खंड के जेईएन तेजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि 19 जुलाई की रात वह जेईएन श्रवण कुमावत, नहर वॉच एंड वार्ड स्टाफ मेघाराम तथा ड्राइवर संपतसिंह के साथ सुरजड़ा वितरिका क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त पर थे।

गश्त के दौरान टीम ने सुरजड़ा वितरिका की सरकारी डिग्गी (केएम 15.600) पर बूस्टर लगाकर पानी चोरी होते देखा। आरोप है कि जब टीम के सदस्य बूस्टर हटाने के लिए नीचे उतरे, तब वहां मौजूद पूनमचंद और जयनारायण शर्मा ने विरोध करते हुए ड्राइवर संपतसिंह के साथ मारपीट की और सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया।
घटना के बाद गजेनर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि आरोपी जयनारायण शर्मा को पूर्व में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।





































