|

महंगाई के आंकड़ों के बीच सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दामो में बड़ी गिरावट

thebikanernews.com:बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला। बुधवार को जयपुर सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोना 3,500 रुपए और 22 कैरेट जेवराती सोना 3,100 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। वहीं चांदी के भाव में 7,500 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।


अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से बाजार पर दबाव
अमेरिका में महंगाई के अनुमान से अधिक रहने और अर्थव्यवस्था की मजबूती के संकेतों ने अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में दबाव बढ़ा दिया। अक्टूबर में पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) प्राइस इंडेक्स मासिक आधार पर 0.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि सालाना महंगाई दर 3.8 प्रतिशत पहुंच गई, जो सितंबर में 3.6 प्रतिशत थी।
महंगाई के आंकड़ों के बाद शुरुआती अमेरिकी कारोबार में स्पॉट गोल्ड 2.05 प्रतिशत टूटकर 3,482.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। कारोबार के दौरान सोने ने 3,469.30 डॉलर का स्तर भी छुआ। चांदी में भी 3.71 प्रतिशत की गिरावट आई और भाव करीब 39.29 डॉलर प्रति औंस रहे।


अमेरिकी वायदा बाजार कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी सोना 115.70 डॉलर गिरकर 3,446.20 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 2.252 डॉलर टूटकर 38.530 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजारों में भी दिखाई दिया। जयपुर में स्टैंडर्ड सोने और जेवराती सोने के भाव में बड़ी कमी आई, जबकि चांदी भी एक ही दिन में 7,500 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई
बीकानेर के सर्राफा बाजार में भी बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कीमतों में आई इस कमी से खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों को राहत मिल सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों पर निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button