|

बीकानेर: नयाशहर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयां, अश्लील क्लिप भेजने वाला ब्लैकमेलर और घर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिले की नयाशहर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एक मामले में पुलिस ने व्हाट्सएप पर अश्लील क्लिप भेजकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी को जोधपुर से दबोचा है, वहीं दूसरे मामले में घर पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

​इन दोनों ही कार्रवाइयों को बीकानेर रेंज आईजी और एसपी के निर्देशन में नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में गठित टीमों ने अंजाम दिया।

पहला मामला: मुकदमों में दबाव बनाने के लिए भेजता था अश्लील क्लिप

​नयाशहर पुलिस ने परिवादी को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अंकित शर्मा (36) निवासी वार्ड नं 17, सेतिया बस्ती, श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला: पुलिस के अनुसार, परिवादी और आरोपी के बीच न्यायालय में कई मुकदमे विचाराधीन हैं। आरोपी अंकित शर्मा परिवादी और उसके परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। दबाव बनाने के लिए वह फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप के जरिए अश्लील और आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो क्लिप भेजता था।

​घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी और मैन्युअल आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी को जोधपुर के प्रताप नगर इलाके से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला: रात के अंधेरे में घर पर फेंके पेट्रोल बम, 2 गिरफ्तार

​एक अन्य गंभीर मामले में नयाशहर पुलिस ने 22 मई की रात को एक घर में घुसकर आग लगाने और जानलेवा हमला करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनीत गोयल उर्फ मोटू (22) और दुष्यंत कुमार तंवर (22) के रूप में हुई है।

क्या था मामला:

2 जून 2026 को परिवादी विजय कुमार सियोता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 22 मई की रात करीब 12:30 बजे आरोपी विनीत गोयल, मनोज गोयल, अमित चांवरिया और 5-7 अन्य लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। आरोपियों के हाथों में पेट्रोल बम, लोहे के पाइप और धारदार हथियार थे। उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी और हमला किया।

​इस घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विनीत गोयल और दुष्यंत तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button