|

bikaner:-मुरलीधर व्यास कॉलोनी में ओझा के घर मे हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS;-बीकानेर। जिले की नयाशहर थाना पुलिस ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

8 जून को मुरलीधर व्यास कॉलोनी (डी-764) के रहने वाले धर्मेश कुमार ओझा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4-5 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया और वहां से सोने-चांदी के कीमती आभूषण तथा अन्य सामान चुरा ले गए।

मामला दर्ज होने के बाद थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दो संदिग्धों— शुभम स्वामी उर्फ नारायण (उम्र 23 वर्ष) और अजय उर्फ अर्जुन (उम्र 18 वर्ष) को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी नयाशहर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button