|

कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। शहर में बिजली लाइनों एवं ट्रांसफॉर्मरों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार, 24 नवंबर को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक जेल कुआं, त्यागी वाटिका, बिस्कुट गली, स्टेशन रोड, लालजी होटल, जोशी होटल, सट्टा बाजार, कोटगेट, हीरालाल मॉल, फोर्ट स्कूल, हवा महल, मटका गली, छोटू-मोटू, मीना असोपा, काली माई, आबकारी कार्यालय, अंबर होटल, गुरु नानक मार्केट, लाबूजी कटला, सुखलेचा कटला एवं गोल कटला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं, दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शास्त्री पार्क एवं वृंदावन एन्क्लेव फेज-III क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button