बीकानेर से बड़ी खबर: पीबीएम अस्पताल में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, किचन-कैंटीन का किया निरीक्षण


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर में संचालित मरीजों के लिए किचन और कैंटीन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पीबीएम किचन का फूड लाइसेंस मौके पर नहीं मिला। वहीं स्टोर में कुछ खाद्य सामग्री ऐसी मिली, जिस पर तारीख अंकित नहीं थी। टीम ने मौके पर मौजूद दाल, मूंगफली तेल और दलिया सहित अन्य सामग्री को हटवाया।
इसी दौरान कैंटीन के निरीक्षण में खुले में रखे कचौरी-समोसे, सड़े हुए फल और अन्य खाद्य सामग्री मिली। खाद्य विभाग की टीम ने ऐसी सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया।
विभाग ने कैंटीन संचालक से मेडिकल रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और पानी की जांच रिपोर्ट भी मांगी है। कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों को एफएसएस एक्ट की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए।
चार खाद्य नमूने लिए
खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान कुल 4 खाद्य नमूने भी लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
30 सितंबर तक विशेष अभियान
खाद्य विभाग की ओर से 24 से 30 सितंबर तक सरकारी और निजी अस्पतालों में विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पीबीएम अस्पताल में यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई CMHO डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में की गई। टीम में अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेन्द्र कुमार और राकेश गोदारा शामिल रहे।





































