बाबा श्री भैरुनाथ का भव्य जागरण 30 अक्टूबर को, भजनों से गूंजेगा देवीकुंड सागर


THE BIKANER NEWS:बीकानेर। शहर में 30 अक्टूबर 2026 को बाबा श्री भैरुनाथ के भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। देवीकुंड सागर स्थित कल्ला कोठी के पास आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। जागरण में भक्ति संगीत के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी।


भैरुनाथ भक्त मंडल, देवीकुंड सागर की ओर से आयोजित इस जागरण में प्रसिद्ध भजन कलाकार तालिब हिंदुस्तानी और नानू वोक्स (बर्फानी एंड पार्टी) अपनी प्रस्तुतियों से बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान महादेवजी, भैरुजी एवं हनुमानजी की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।
रात 9:30 बजे से शुरू होगा जागरण
आयोजकों के अनुसार, जागरण 30 अक्टूबर की रात 9:30 बजे शुरू होगा और बाबा की इच्छा तक चलेगा। आयोजन को लेकर भक्त मंडल की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
भैरुनाथ भक्त मंडल ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से जागरण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और बाबा श्री भैरुनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम स्थल: कल्ला कोठी के पास, देवीकुंड सागर, बीकानेर
दिनांक: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
समय: रात्रि 9:30 बजे से बाबा की इच्छा तक




































