बड़ी खबर:-कार में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप,पुलिस मौके पर

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। शहर में इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जयनारायण व्यास कॉलोनी (जेएनवीसी) थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवबाड़ी रोड पर एक कार के अंदर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घटनास्थल को अपने घेरे में ले लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।





































