|

रेलवे स्टेशन पर अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान के प्रयास जारी

बीकानेर, 16 जुलाई।बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गुरुवार शाम करीब 4:45 बजे एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची।संस्था के सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पहुंचे। जीआरपी थाना अधिकारी गजानंद आचार्य अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया।मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वह भगवा रंग का चोला और धोती पहने हुए था। जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान तथा राजकुमार खड़गावत सहित असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सदस्य भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button