|

शहर के इस थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। शहर के भीनासर क्षेत्र में आज एक व्यक्ति अपने निवास स्थान पर बने कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना शाम करीब 4:15 बजे मिली।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सीताराम पुत्र सुंदरलाल के रूप में बताई गई है। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।मो. जुनैद खान, सोएब भाई, अयूब लोदा, इमरान एवं राजकुमार खड़गावत ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में सहयोग किया। वहीं गंगाशहर थाना पुलिस के ओमप्रकाश मय पुलिस टीम ने मौके पर जांच एवं निगरानी की।पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।इस दौरान ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मो. जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान तथा असहाय सेवा संस्थान बीकानेर के राजकुमार खड़गावत सहित अन्य ने सहयोग किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button