बड़ी खबर:- बीकानेर में कथित रूप से चलती गाड़ी से भ्रूण फेंकने की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के गोगा गेट सर्कल से गंगाशहर जाने वाले मार्ग पर स्थित श्री जैन महात्मा सभा भवन के पास शनिवार को एक संवेदनशील घटना सामने आई। सूचना के अनुसार, अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से चलती गाड़ी से एक डिब्बे में भ्रूण फेंके जाने की आशंका जताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भ्रूण को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि डिब्बा वहां कैसे पहुंचा और इसमें किसका हाथ है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने और साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।





































