|

Raajsthan:-पूर्व मंत्री ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा पर साधा निशाना!

THE BIKANER NEWS:- राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब पार्टी छोड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी है। इससे पहले कि प्रदेश कांग्रेस उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई या फैसला लेती, विश्वेंद्र सिंह ने खुद ही पार्टी से किनारा कर लिया।

​स्वाभिमान को बताया सर्वोपरि

सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में विश्वेंद्र सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन को ‘खुली किताब’ और ‘बेदाग’ बताया है। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “ऐसी परिस्थिति में दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है”। उन्होंने पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट किया कि वे अब इन गलत रीति-नीतियों के साथ कदमताल नहीं कर पाएंगे और अपने पुरखों का अनुसरण करते हुए पार्टी को अलविदा कह रहे हैं।

​‘छुटभैये नेताओं’ की बयानबाजी पर आक्रोश

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को इंगित करते हुए विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ “छुटभैये तथाकथित नेताओं” के अनर्गल बयानों से उनके कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने जीवन के फैसले हमेशा अपने इष्ट गिरिराज महाराज और अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही लेते हैं।

​गौरतलब है कि विश्वेंद्र सिंह का राजनीतिक सफर 38 वर्षों का रहा है, जिसमें वे पहले भी राजनीतिक पार्टियां बदलते रहे हैं। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button