अक्टूबर में गर्मी का सितम, फिर बदलेगा मौसम! बीकानेर-जोधपुर में बारिश के आसार

बीकानेर। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर को बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे पहले प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।38 डिग्री के पार पहुंचा तापमानसोमवार 5 अक्टूबर को राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
श्रीगंगानगर 39.7 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके बाद चूरू में 39.5 डिग्री, बीकानेर में 38.8 डिग्री, वनस्थली 38.6, जैसलमेर 38.5, फलोदी 38.4, बाड़मेर 38.1 और कोटा में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।बीकानेर में तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान के सामान्य या उसके आसपास रहने से देर रात और सुबह हल्की ठंडक महसूस हो रही है।अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मीमौसम विभाग ने आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और अधिकांश स्थानों पर धूप खिली रहेगी।दिन के समय अधिकांश शहरों में तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि 11 अक्टूबर को बीकानेर और जोधपुर संभाग में संभावित हल्की बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।





































