|

Breaking:-निकाय चुनावों से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 RAS अधिकारियों के तबादले,CM के OSD भी बदले गए

THE BIKANER NEWS:-जयपुर, 11 अगस्त। राजस्थान सरकार ने आगामी निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक (क-4) विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रदेशभर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM), उपखंड अधिकारी (SDO), उप सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।


राज्य सरकार का यह फैसला राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। आयोग ने निर्देश दिए थे कि जो अधिकारी पिछले तीन वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं या अपने गृह जिले में पदस्थापित हैं, उनका स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए।
CM के OSD का भी तबादला
तबादला सूची में मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेषाधिकारी (OSD) योगेश कुमार श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है। उन्हें महाप्रबंधक, गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।


प्रमुख तबादले
महावीर खराड़ी को प्राचार्य, एपीआरटीएस टोंक से अतिरिक्त आयुक्त (II), टीएडी, उदयपुर लगाया गया।
नरेश बुनकर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं एडीएम राजसमंद से अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) न्यायालय, पाली भेजा गया।
डॉ. आलोक कुमार-चतुर्थ को राजस्थान आवासन मंडल से अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया।
हरफूल पंकज को कार्मिक विभाग से अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं एडीएम, अलवर लगाया गया।
राजवीर सिंह चौधरी को जिला परिषद बारां के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से सचिव, नगर विकास न्यास, सीकर नियुक्त किया गया।


सरकार द्वारा जारी इस व्यापक तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत कई प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को निष्पक्ष और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया गया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button