|

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) चुनाव: बीकानेर के संजय पुरोहित बने प्रदेश मंत्री, हुकमाराम झोरड़ उपाध्यक्ष निर्वाचित

THE BIKANER NEWS:-कोटा/बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का 58वां प्रदेश महासमिति अधिवेशन कोटा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन महासमिति सदस्यों द्वारा आगामी दो वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी का सांगठनिक प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इस चुनाव में बीकानेर जिले का मजबूत प्रतिनिधित्व देखने को मिला है।

नवीन कार्यकारिणी के प्रमुख निर्वाचित पदाधिकारी:

  • प्रदेशाध्यक्ष: उपेंद्र शर्मा
  • महामंत्री: विजय पोटलिया
  • प्रदेश उपाध्यक्ष: हुकमाराम झोरड़
  • प्रदेश मंत्री: संजय पुरोहित (वरिष्ठ शिक्षक नेता, बीकानेर)
  • कार्यकारिणी सदस्य: खुमाणाराम सारण और पूनमचंद शर्मा

शिक्षकों के अधिकारों के लिए होगा संघर्ष

प्रदेश मंत्री के पद पर निर्वाचित होने के बाद संजय पुरोहित ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय बीकानेर में स्थित होने के कारण जिले के प्रतिनिधि से पूरे प्रदेश के शिक्षकों की अपेक्षाएं कहीं अधिक होती हैं।

​पुरोहित ने विश्वास दिलाया कि वे पूर्व की भांति पूर्ण जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने सांगठनिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के साथ पैरवी करेगी और शिक्षकों के हितों व अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button