जैसलमेर में 14 व 16 नवंबर को मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक व सवैतनिक अवकाश


THE BIKANER NEWS:-पंचायती राज संस्थाओं (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं पंच) के आगामी आम चुनाव को देखते हुए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया है।


जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अनुपमा जोरवाल ने आदेश जारी कर जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के सरकारी एवं अर्ध-सरकारी कार्यालयों में शनिवार, 14 नवंबर और सोमवार, 16 नवंबर को मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
निजी व औद्योगिक संस्थानों में कामगारों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
श्रम आयुक्त पूजा पार्थ ने भी आदेश जारी कर पंचायती राज निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार, इन क्षेत्रों में कार्यरत सभी श्रमिकों एवं कामगारों (आकस्मिक/कैजुअल कामगारों सहित) को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान करना अनिवार्य होगा, ताकि सभी नागरिक अपने मताधिकार का स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से प्रयोग कर सकें।



































