|

बीकानेर: ज्वेलरी दुकान से लाखों के सोने की चोरी,वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से लाखों रुपये के सोने की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरी वारदात में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी ही निकला। वारदात दी दिन पहले की बताई जा रही है,

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुगल जोड़ी दुकान का कर्मचारी आरोपी दुकान से लगभग 75.50 ग्राम सोना लेकर मौके से फरार हो गया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले राजू मंडल के तौर पर हुई है। शातिर आरोपी की यह पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे मामले का पर्दाफाश हुआ।

​चोरी का पता चलने पर दुकानदार ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर फरार आरोपी राजू मंडल की सरगर्मी से तलाश कर रही है और उसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button