बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

बीकानेर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के जंपर रख-रखाव एवं पेड़ों की आवश्यक छंटाई के कार्य के चलते शनिवार, 18 जुलाई 2026 को प्रातः 6:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान साइंस पार्क, गुरुद्वारा क्षेत्र, शिवाजी पार्क, सिथेसिंस क्लासेज, इन्कम टैक्स कॉलोनी, कमला रेजीडेंसी, बंसल क्लासेज, आर.एस.वी. स्कूल, विवेकानंद पार्क, दयानंद पार्क, मूर्ति सर्किल, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज एवं संगम पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।





































