नयाशहर थाना क्षेत्र में दो गुटों में विवाद, गाड़ी पर हमला कर तोड़े शीशे

बीकानेर। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआं इलाके में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाड़ी पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए गए। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गुट का युवक आज ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके बाहर आने की जानकारी मिलने के बाद विरोधी गुट के कुछ लोग कथित तौर पर हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए।घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े लोगों और विवाद के कारणों की जानकारी जुटा रही है।




































