कन्याविवाह में भी योगदान देगी केसरी नंदन सेवा समिति

संस्था वर्ष 2011 से अनवरत कार्य कर रही है इस साल समिति के 15 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में एक नई सोच के साथ समिति कार्य करना चाहती हैं । इसी क्रम में केसरी नंदन सेवा समिति की ओर से दिनाँक 28 जून 2025 को मुख्य कार्यालय डागा चौक बी के स्कूल के पीछे बीकानेर पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया ।

मीटिंग मे अध्यक्ष रामनारायण जी आचार्य सहित सदस्य उपस्थित हुए । उपस्थित सदस्यों मे विनोद कुमार आचार्य, किशन कुमार ओझा, कृष्ण कांत पुरोहित, सुनील दत्त ओझा , नवल किशोर आचार्य ,संजय आचार्य और अन्य 15-20 सदस्य उपस्थित थे। मीटिंग का आयोजन एक महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए हुआ जो इस समिति के सदस्यों के द्वारा नवाचार करने की पहल होगा । मीटिंग मे अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि यह समिति दिनाँक 4 जुलाई 2025 से कुँवारी कन्या विवाह हेतु भी कार्य करेगी जिसको सफल बनाने के लिए समस्त सदस्यों के सहयोग औऱ साथ के साथ-साथ अन्य लोगों को जोड़कर इस पुण्य कार्य मे शामिल करेंगे ।
समिति के सफल संचालन हेतु सदस्यों की सहमति अनुसार पद आवंटन किया गया जिसमें सुनील दत्त ओझा को उपाध्यक्ष, संजय आचार्य को सह उपाध्यक्ष, कृष्ण कांत पुरोहित को सचिव और नवल किशोर आचार्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया । अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी को कार्यभार आवंटन किया ।
सदस्यों की नियुक्ति उपरांत अध्यक्ष महोदय ने बताया कि इस सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य कुँवारी कन्याओं (ब्राह्मण) विधवा/परित्यक्ता सहित जरूरतमंद कन्याओं के मुख्य रूप से विवाह संपन्न कराने तथा अन्य कार्यो में यथा संभव सहयोग करना हैं। समिति के नियम और शर्तें आगामी मीटिंग मे प्रस्तुत की जाएगी ।
समिति के समस्त सदस्यों का मुख्य रूप से एक ही लक्ष्य होगा कि अधिक से अधिक लोगों को जोडा जाए । संस्था से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति न्यूनतम 50/- प्रतिमाह नगद (QR code से online) और अधिकतम कितनी भी राशि देकर सदस्य बन सकता हैं। समिति मे नगद राशि के अलावा भी सहायता स्वीकार्य हैं ।
उपरोक्त चर्चा पश्चात् चाय नाश्ता खत्म कर अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए मीटिंग का समापन किया गया ।




































