|

व्यापार उद्योग मण्डल के प्रतिनिधि दल ने किया मंत्री दक का अभिनन्दनबीकानेर से एयर कनेक्टिंग फ्लाईट सुचारू करने की रखी मांग

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर
अभिलाषा सेठिया को कलाकृतियों की उपलब्धि पर मंत्री दक ने किया सम्मानित
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल का एक प्रतिनिधि मण्डल सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग मंत्री गौतम दक से स्थानीय सर्किट हाउस में मिला। मंत्री का अभिवादन कर बीकानेर से एयर कनेक्टिंग फ्लाईट सुचारू करने की मांग रखी इस अवसर पर सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग मंत्री के बीकानेर आगमन पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया, इस अवसर पर व्यापार मण्डल द्वारा बीकानेर से सुरत सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए एयर कनेक्टी विटी को सुचारू व सदृढ़ करने हेतू मांग रखी जिसे मंत्री महोदय ने सहजता पूर्वक स्वीकार करते हुवे बताया, कि पुरे विश्व में बीकानेर के नमकीन का व्यवसाय प्रसिद्ध है बीकानेर का जुडाव अन्य बडे शहरो से हो इसलिए हमारी सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है, जिसके परिणाम जल्द ही आपके समक्ष होगें। स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल जी भी इस ओर प्रयासरत है में भी अपने स्तर पर प्रयास करूगा मंत्री महोदय ने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेग सिप योजनाओं की जानकारी प्रतिनिधि मण्डल को दी इसी क्रम में गंगाशहर निवासी अभिलाषा सेठिया को सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाईन कला प्रतियोगिता में भाग लेकर 14वीं रेंक हासिल करने पर व्यापार मण्डल द्वारा मंत्री गौतम दक ने सम्मानित किया और कहां युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है एक महिला होकर आपकी ये उपलब्धि समाज को एक नई दिशा और गति देगा इस अवसर पर मघाराम गोदारा, कमल बोथरा, प्रेमरतन जोशी, सुशील यादव, नरेश गोयल शंकर लाल अग्रवाल, भवंर सिंह राजपुरोहित, परविन्द्र सिंह राठौड़, किशन लोहिया, जयचन्द सेठिया, विजय बाफना, मौजुद रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button