दिल्ली में होने वाली ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ महारैली में शामिल होने बीकानेर से कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना


THE BIKANER NEWSबीकानेर। इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से आज 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘दिल्ली चलो, वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए कल रात को बीकानेर से कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए


इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसन अली गौरी एवं वार्ड पार्षद रिजवान खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
महारैली में शामिल होकर कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएंगे। दिल्ली में आयोजित इस रैली में इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।





































