बीकानेर: जेएनवीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट का मामला महज 6 घंटे में सुलझाया, शातिर ऑटो चालक गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जेएनवीसी (जयनारायण व्यास कॉलोनी) थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के एक मामले का महज 6 घंटे में खुलासा कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सवारियों को कम किराए का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले जाता और मारपीट कर नकदी व कीमती सामान लूट लेता था।

पुलिस के अनुसार परिवादी मेवराज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे वह ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने उसे रामपुरा छोड़ने की बात कहकर अपने ऑटो में बैठा लिया। आरोप है कि चालक उसे गलियों से घुमाते हुए मेडिकल कॉलेज ग्राउंड के पास सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर सोने की मुकरिया (कान की बाली), हाथ का चांदी का कड़ा, अंगूठी और मोबाइल फोन लूट लिया।
घटना की सूचना मिलते ही आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस), एसपी मृदुल कच्छावा (आईपीएस) तथा एएसपी (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। एएसपी (वृत्त सदर) अनुना कोलिया के सुपरविजन एवं थानाधिकारी विक्रम तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल उर्फ लावा (29) पुत्र लालचंद नायक निवासी गली नंबर-5, अंबेडकर कॉलोनी, जेएनवीसी थाना क्षेत्र, बीकानेर के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच





































