|

निगम के कचरा संग्रहण वाहन बन रहे हादसों का कारण,आखिर कब जागेगा प्रशासन?आचार्य को न्याय दिलाने के लिए क्या बड़ा आंदोलन करेगी पार्षद शुभकरण गहलोत की ‘मित्र मोर्चा’ टीम?

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों से लगातार हो रहे हादसे अब गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इन वाहनों की चपेट में आने से जहां कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। लेकिन इन हादसों में सबसे दुखद और झकझोर देने वाली घटना वार्ड संख्या 44 के गोकुल सर्किल पर हुई, जहां निगम के वाहन की चपेट में आने से रिटायर्ड बैंक अधिकारी बुजुर्ग केशव दत्त आचार्य की मौत हो गई थी।


एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, लेकिन इस घटना के बाद न्याय की मांग आज भी उठ रही है। सवाल यह है कि आखिर कब तक निगम और प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे रहेंगे? क्या किसी और बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?
जनता का समर्थन, जनप्रतिनिधियों की आवाज, फिर भी प्रशासन मौन!
केशव दत्त आचार्य को न्याय दिलाने की मांग अब केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं रही है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का समर्थन भी इस मांग के साथ जुड़ता जा रहा है।
सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह कि केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा?


अब चर्चा में पार्षद शुभकरण गहलोत और उनकी ‘ मित्र मोर्चा’ टीम
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब निगाहें वार्ड 44 के पार्षद शुभकरण गहलोत पर भी टिकी हैं। चुनाव के दौरान पार्षद ने अपने क्षेत्र के युवाओं को जोड़कर ‘युवा मित्र मोर्चा’ जैसी टीम बनाने और क्षेत्र के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही थी। आज जब उसी के वार्ड में एक बुजुर्ग की निगम के वाहन की चपेट में आने से जान चली गई और न्याय की मांग उठ रही है, तो इस टीम की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्या पार्षद शुभकरण गहलोत अपनी युवा मित्र मोर्चा टीम के साथ इस मामले को लेकर कोई बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे? क्या एक हजार से अधिक मित्रों की बताई जाने वाली यह टीम सड़क पर उतरकर निगम और प्रशासन पर जवाबदेही तय करने का दबाव बनाएगी? क्या पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस रणनीति तैयार होगी?
सवाल कई हैं, जवाब का इंतजार है!


यह मामला केवल एक सड़क हादसे का नहीं, बल्कि शहर में सार्वजनिक सुरक्षा और नगर निगम की जवाबदेही का भी है।
अब देखना यह होगा कि पार्षद शुभकरण गहलोत अपनी चुनावी प्रतिबद्धता और युवा मित्र मोर्चा की ताकत को इस जनहित के मुद्दे पर किस तरह सामने लाते हैं। क्या उनकी टीम केशव दत्त आचार्य को न्याय दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन करेगी!
फिलहाल बीकानेर की जनता एक ही सवाल पूछ रही है—आखिर केशव दत्त आचार्य को न्याय कब मिलेगा और निगम के इन वाहनों से होने वाले हादसों पर लगाम कौन लगाएगा?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button