|

बीकानेर: मुक्ता प्रसाद नगर में दिनदहाड़े चोरी, खाली मकान के रास्ते घुसकर एसी के तार और खिड़की ले उड़े चोर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद नगर इलाके में दिनदहाड़े चोरी का एक मामला सामने आया है। चोरों ने रेकी करने के बाद एक मकान को निशाना बनाया और नए एसी के कॉपर वायर (तांबे के तार) और एक सिल्वर रंग की खिड़की चोरी कर ली। यह घटना बीते दिन दोपहर करीब 12:20 बजे की है।

​जानकारी के अनुसार, यह वारदात मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर 11 में सरकारी स्कूल के सामने स्थित मकान नंबर 24 में हुई। पीड़ित के मुताबिक, चोर ने पहले इलाके की रेकी की और फिर पास के ही एक खाली मकान के रास्ते से उनके घर में घुसा।

​चोरी की इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की शिकायत (एप्लीकेशन) ले ली है और जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के इलाके में भी चिंता का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button