|

परचून की दुकान में धमाके के बाद लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के दुलचासर गांव में बुधवार तड़के एक परचून की दुकान में हुए जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया, जबकि दुकान के आगे लगी 11 पट्टियां भी टूटकर नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि घटना रात करीब 3 बजे हुई, उस समय दुकान बंद थी और आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार खारिया कुआं के पास स्थित श्याम सुंदर जाजड़ा की परचून की दुकान में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि दुकान का सामान बाहर तक बिखर गया और आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।फ्रिज में विस्फोट से आग लगने की आशंकाप्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में रखा फ्रिज हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि फ्रिज में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स रखी हुई थीं। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के बाद फ्रिज में तेज विस्फोट हुआ, जिससे आग फैल गई और दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

दुकान संचालक के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालांकि, अभी तक नुकसान का आधिकारिक आकलन नहीं हो पाया है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button