|

व्यापार उद्योग मंडल में रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन, गुलाब गहलोत की जयंती पर 10 अक्टूबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:;, 8 अक्टूबर 2026। स्व. गुलाब जी गहलोत की जयंती के अवसर पर गुलाब गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा 10 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कार्यालय में किया गया। विदित है कि स्वर्गीय गहलोत बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल (युवा प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष व बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कार्यकारी सदस्य भी रहे हैं।

इस अवसर पर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, शांतिलाल कोचर, मोहन लाल मावानी, नरेंद्र गहलोत, घनश्याम तंवर, शिवेंद्र मिश्रा, मनीष भाटी आदि ने पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयं रक्तदान करने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर इस पुनीत कार्य से जोड़ने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि स्व. गुलाब जी गहलोत का जीवन सेवा, परोपकार और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उनकी स्मृति में लगातार सेवा कार्य किया जाना उनके सेवा भाव और जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का अनुकरणीय प्रयास है। रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देना वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायी है।

सचिव संजय जैन सांड ने बीकानेर के व्यापारियों, युवाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि 10 अक्टूबर को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और मानव सेवा के इस पुनीत अभियान को सफल बनाएं।

उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि स्व. गुलाब जी गहलोत की मधुर स्मृति में रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद के जीवन की डोर मजबूत करें।

मोहन मवानी व नरेंद्र गहलोत ने बताया कि
गुलाब गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से होटल कला मंदिर, शिव वैली, नोखा रोड, बीकानेर में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

जेठमल गहलोत एवं सुनील गहलोत ने बीकानेर नगर निवासियों से अपील है कि परोपकार के इस कार्य में सहभागिता दर्ज करें ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button