कानासर गौधाम में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की गौसेवा


बीकानेर दीपावली के उत्सव के बाद ओर देव दिवाली के मध्य आज टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के सभी सदस्यों द्वारा कानासर रोड पर स्थित गाेकुल गौ धाम में गाय माता के हरा चारा ताजा सब्जी में गोभी आलू घीया टमाटर तरबूज के साथ साथ आयुर्वेदिक पशु आहर लड्डू गौ माता को अपने हाथों से खिलाए ।


कार्यक्रम में टीम के सदस्य लक्ष्मण रामावत पंकज कंसल प्रकाश सामसुखा सुनील कंसल गोविंद भांभू सन्नी अग्रवाल लक्ष्य गहलोत गीतिका गहलोत डॉ अभिमन्यु चोहान साकिर मीडिया रिपोर्टर विजय चौधरी सहित संस्थापक सदस्य दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे । वरिष्ठ समाजसेवी समाजसेवी सतपाल कंसल ओर आज के प्रोग्राम की मुख्य अतिथि पिंकी शर्मा सरस फाउंडेशन की चेयरपर्सन रहे । गौशाला धाम के संस्थापक के विजय सिंह को उपहार स्वरूप आटा ओर चावल भेंट किए । आज का आयोजन टीम की सदस्य गीतिका को संस्थान की ओर से मोमेंटो ओर आने वाले शुभ मंगल पाणिग्रहण संस्कार पर मंगल कामना के साथ बधाई दी गई । विजय सिंह ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त के साथ गौ धाम का स्मृति चिन्ह भेंट किया ।





































