|

बड़ी खबर: चलती ट्रेन में महिला से चेन लूटकर भाग रहा युवक खंभे से टकराया,हुई दर्दनाक मौत

द बीकानेर न्यूज़:- बीकानेर:; शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें चलती ट्रेन में महिला यात्री से चेन लूटकर भागने की कोशिश कर रहे एक युवक की खंभे से टकराने के बाद मौत हो गई। घटना हिसार-बीकानेर डेमू ट्रेन में बेनीसर और सूडसर के बीच हुई।


जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 14898 हिसार-बीकानेर डेमू में सफर कर रहे करीब 25 वर्षीय युवक ने बेनीसर के पास पिलर नंबर 400 के समीप एक महिला यात्री के गले से चेन तोड़ ली। चेन स्नैचिंग के बाद जब महिला और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन से छलांग लगाने के दौरान युवक पटरियों के किनारे लगे एक पोल से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेन रुकवाई और मामले की जानकारी गार्ड को दी। गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को करीब एक किलोमीटर पीछे लिया और घायल युवक को ट्रेन में चढ़ाकर सूडसर रेलवे स्टेशन लाया गया।


हालांकि, गंभीर चोटों के कारण युवक ने सूडसर स्टेशन पहुंचने तक दम तोड़ दिया। ट्रेन में मौजूद यात्री लाडूपुरी गोस्वामी ने बताया कि स्टेशन पहुंचने तक युवक में हल्की हरकत दिखाई दे रही थी, लेकिन ट्रेन से नीचे उतारते समय उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पैंट से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को सूडसर रेलवे स्टेशन पर रखा गया है तथा मामले की सूचना जीआरपी को दे दी गई है। पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button