|

कल शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

बीकानेर। विद्युत तंत्र में पेड़ों की छंटाई, विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मर के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार, 8 अक्टूबर को शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक गढ़ कॉलोनी, महिला थाना और मरुधर कॉलोनी शामिल हैं। वहीं दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक मुरलीधर व्यास सेक्टर-बी, सेक्टर-डी, मौसम विभाग के पास, मेघवालों की श्मशान तथा साहित्य अकादमी के पास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।इसके अलावा फड़ बाजार क्षेत्र में सुबह 7 से 8:30 बजे तक, जबकि मेहरों का बास और हनुमान हत्था क्षेत्र में सुबह 9 से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।सैटेलाइट हॉस्पिटल के पास तथा हनुमान घोड़ा पटिया ट्रांसफार्मर के आसपास सुबह 7 से 11 बजे तक और सोमानी मिल ट्रांसफार्मर के आसपास दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित कटौती समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button