|

बीकानेर: सफाई व्यवस्था चरमराने पर कांग्रेस पार्षदों का विरोध,रोके कचरा वाहन

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कल नगर निगम में प्रदर्शन करने के बाद, आज सुबह-सुबह कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता डंपिंग यार्ड पहुंच गए। वहां उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और विरोध स्वरूप कचरा संग्रहण वाले वाहनों को रोक दिया।

​पार्षदों का आरोप है कि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। कई वार्डों में कचरा उठाने वाली टैक्सियां और ट्रैक्टर नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। वाहन न आने के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और पूरी सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

​प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और शहर के सभी वार्डों में नियमित रूप से कचरा संग्रहण टैक्सियां व ट्रैक्टर भेजे जाएं।

​इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद जावेद पड़िहार, नवरत्न डागा, राहुल जादुसंगत, नंदलाल जावा, पवन कुमार, सुभाष स्वामी और पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button