|

बीकानेर: नयाशहर इलाके में अचानक धंसी सड़क,मचा हड़कंप, बना गहरा गड्ढा,कॉलोनी में दहशत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंद पैलेस और हरोलाई हनुमान मंदिर के पीछे वाले इलाके में अचानक सड़क धंसने से एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया है। बीच सड़क पर अचानक हुए इस भू-धंसाव से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया है और लोगों में भारी खौफ का माहौल है।

​जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर यह कॉलोनी स्थित है, वहां पहले बजरी की खान हुआ करती थी। समय के साथ यहां पर लोगो ने बसना शुरू कर दिया,। अब अचानक जमीन के इस तरह अंदर धंस जाने से यहां हुए निर्माण कार्यों और बेसमेंट की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय निवासी राजेश आचार्य ने बताया की यहां से एक ट्रक निकल रहा था और जैसे ही वह सड़क पर से निकला अचानक से सड़क धस गयी, शुक्र है कोई बड़ा हादसा नही हुआ

​गड्ढा इतना गहरा है कि इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में आ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन के नीचे खोखलापन होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है और उन्हें अब अपने मकानों की सुरक्षा की भी चिंता सताने लगी है।

हालांकि यहां पर सड़के बने 3 या 4 साल हो चुका है

​इस घटना के बाद से कॉलोनीवासी दहशत में हैं। प्रशासन और नगर निगम से मांग की जा रही है कि तुरंत इस गड्ढे की बैरिकेडिंग करवाई जाए और इसे सुरक्षित तरीके से भरने का काम शुरू किया जाए, ताकि किसी भी संभावित बड़े हादसे को समय रहते टाला जा सके।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button