|

बड़ी खबर:-कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप, एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी

THE BIKANER NEWS:-कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दमदम) पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI 2772 के कॉकपिट में एक संदिग्ध पर्चा मिला। पर्चे पर विमान को हाईजैक करने की धमकी लिखी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।


जानकारी के अनुसार, कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI 2772 में यह संदिग्ध पर्चा मिलने के बाद तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया। विमान में सवार सभी 93 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां CISF, पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने सघन सुरक्षा जांच शुरू की। विमान के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि धमकी भरा पर्चा कॉकपिट तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है।
विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षित निकासी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button