-धरने के दौरान संरक्षक रघुनाथ सिंह सोलंकी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती






THE BIKANER NEWS:बीकानेर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बीकानेर की ओर से 22 सितंबर को सहायक अभियंता नापासर कार्यालय के समक्ष चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के दौरान संघ के संरक्षक रघुनाथ सिंह सोलंकी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए नापासर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला महामंत्री निर्मल कुमार देवड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर धरना जारी है। पदाधिकारियों के अनुसार, समस्याओं के समाधान को लेकर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है।
संघ ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो 23 सितंबर को धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।




































