शहर के इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक 36 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदासर स्थित अम्बेडकर भवन के पीछे रहने वाले 36 वर्षीय पुखराज ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के मुकेश एवं प्रेम मौके पर पहुंचे।इसके बाद खादिम खिदमतगार एवं असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, राजकुमार खड़गावत, सोएब, मो. जुनैद, अब्दुल सत्तार और इमरान ने शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।लगातार सामने आ रही आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।





































